
Suvidha App
परिचय (Introduction)
क्या आप भी बिजली बिल जमा करने या नया कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाकर थक गए हैं? बिहार सरकार (BSPHCL) का ‘Suvidha App’ आपकी इन सभी समस्याओं का ‘One Stop Solution’ है। चाहे आपका नार्थ बिहार पावर (NBPDCL) का कनेक्शन हो या साउथ बिहार (SBPDCL) का, इस ऐप से आप मिनटों में अपना काम कर सकते हैं।
Thank you for reading this post. Don't forget to subscribe!
Suvidha App के 5 बड़े फायदे
- नया कनेक्शन (New Connection): घर बैठे आवेदन करें।
- बिलिंग और पेमेंट: पुराना बिल देखें और जमा करें।
- स्मार्ट मीटर सर्विस: अपना प्रीपेड बैलेंस चेक करें।
- नाम/पता सुधार: बिल में गड़बड़ी है तो ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालें।
- लोड बढ़ाना/घटाना: घर का लोड चेंज करने की सुविधा।
Suvidha App से ‘नया कनेक्शन’ कैसे लें?
बिहार में अब बिजली कनेक्शन के लिए दलालों को पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप खुद अपने मोबाइल से 5 मिनट में आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: ऐप डाउनलोड और ‘New Connection’ का चुनाव
- सबसे पहले Google Play Store से ‘Suvidha’ (Official BSPHCL) ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर दिख रहे ‘New Connection Services’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Apply New Connection’ पर टैप करें।

Step 2: जिला और मोबाइल सत्यापन (Verification)
- अब आपको अपना जिला (District) चुनना होगा।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करते ही आपका नंबर वेरिफाई हो जाएगा।
Step 3: ब्लॉक और पंचायत की जानकारी
- अब एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना ब्लॉक (Block) और पंचायत (Panchayat) या वार्ड सही-सही चुनें।
- नोट: अगर आप शहर में हैं तो अपना ‘Division’ और ‘Sub-division’ सही चुनें। (यह आपके नजदीकी बिजली ऑफिस का पता होता है)।
Step 4: लोड और कैटेगरी चुनें (महत्वपूर्ण)
यहाँ लोग अक्सर गलती करते हैं। आपको सही लोड चुनना है:
- Load: अगर घर के लिए कनेक्शन चाहिए, तो आमतौर पर 1 KW या 2 KW काफी होता है।
- Category:
- DS-1 (Rural Domestic): अगर आप गाँव में रहते हैं।
- DS-2 (Urban Domestic): अगर आप शहर में रहते हैं।
- NDS (Commercial): अगर दुकान के लिए मीटर चाहिए।
Step 5: व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज़ (Documents)
- आवेदक का नाम (Applicant Name) और पिता/पति का नाम भरें।
- अब आपको दस्तावेज़ की फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी:
- ID Proof: आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड (सामने और पीछे दोनों तरफ की फोटो)।
- Address Proof: आधार कार्ड या पासपोर्ट।
- Land Proof: जमीन की रसीद / पट्टा / या रेंट एग्रीमेंट (अगर किरायेदार हैं)।
- Photo: आवेदक की एक पासपोर्ट साइज फोटो।
Step 6: सबमिट करें और Request ID नोट करें
- सारी जानकारी भरने के बाद ‘Submit’ बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आपको एक Request ID (जैसे: 234XXXXX) मिलेगी।
- सावधान: इसका स्क्रीनशॉट जरूर ले लें। भविष्य में इसी नंबर से पता चलेगा कि मीटर कब लगेगा।
💡 आवेदन के बाद क्या होगा? (Next Process)
“आवेदन सबमिट करने के 2-3 दिनों के भीतर बिजली विभाग के अधिकारी आपके घर आकर दस्तावेजों की जांच (Verification) करेंगे। सब कुछ सही पाए जाने पर 7 दिनों के अंदर आपके घर स्मार्ट मीटर लगा दिया जाएगा।”
बिजली बिल डाउनलोड और चेक कैसे करें?
सिर्फ अपना Consumer Number (CA Number) डालकर आप अपना लेटेस्ट बिल PDF डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप आपको यह भी बताएगा कि आपका पिछला भुगतान कब और कितना हुआ था।
अगर आपके घर में स्मार्ट मीटर लगा है, तो सुविधा ऐप पर आप अपना ‘Daily Consumption’ (रोज कितनी बिजली खर्च हुई) देख सकते हैं। इससे आप बिजली की चोरी या मीटर की गड़बड़ी पकड़ सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents List)
- आवेदक का आधार कार्ड।
- जमीन की रसीद या पट्टा (मालिक होने पर)।
- किरायानामा (किरायेदार होने पर)।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
Direct Links & Helps
| काम (Task) | लिंक (Link) |
| Download Suvidha App | [Click Here] |
| NBPDCL Official Site | [Click Here] |
| SBPDCL Official Site | [Click Here] |
| Helpline Number | 1912 |
कुछ महत्वपूर्ण सवाल जिस जिसके बारे में जानना चाहिए
Q1. Suvidha App से अप्लाई करने के बाद घर में मीटर कितने दिन में लग जाता है?
बिहार बिजली विभाग (BSPHCL) के नियमों के अनुसार, अगर आपके सभी दस्तावेज़ (Documents) सही हैं, तो आवेदन करने के 7 दिनों के भीतर आपके घर मीटर लग जाना चाहिए। हालांकि, दस्तावेज़ सत्यापन (Verification) और जेई (JE) की रिपोर्ट के आधार पर इसमें कभी-कभी 10-15 दिन भी लग सकते हैं।
Q2: मेरा नया बिजली कनेक्शन का आवेदन (Application) बार-बार Reject क्यों हो जाता है?
आवेदन रिजेक्ट होने के 3 मुख्य कारण होते हैं:
1. धुंधली फोटो: आधार कार्ड या जमीन की रसीद की फोटो साफ (Clear) अपलोड न करना।
2. बकाया राशि: जिस जमीन पर आप कनेक्शन ले रहे हैं, उस पर पहले से कोई पुराना बिजली बिल बकाया होना।
3. गलत पता: फॉर्म भरते समय गलत वार्ड या पंचायत चुनना। अप्लाई करने से पहले पुराना बकाया जरूर चेक कर लें।
Q3: क्या नया कनेक्शन लेने के लिए तुरंत पैसा (Application Fee) जमा करना पड़ता है?
नहीं, सुविधा ऐप के जरिए घरेलू कनेक्शन (Domestic) अप्लाई करते समय आपको ऑनलाइन कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता। जो भी सिक्योरिटी मनी या मीटर का चार्ज होता है, वह आपके पहले बिजली बिल में जुड़कर आता है। इसलिए किसी भी दलाल को नकद पैसे न दें।
Q4. Smart Meter रिचार्ज किया लेकिन बैलेंस अपडेट नहीं हुआ और लाइट कट गई, अब क्या करें?
कभी-कभी सर्वर धीमा होने के कारण बैलेंस अपडेट होने में समय लगता है।
घबराएं नहीं, कम से कम 2-3 घंटे इंतज़ार करें।
अगर फिर भी लाइट न आए, तो सुविधा ऐप में ‘Last Recharge Status’ चेक करें।
तुरंत 1912 (हेल्पलाइन) पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
Q5: बिजली बिल में नाम या पता गलत है, क्या सुविधा ऐप से सुधार हो सकता है?
जी हाँ। सुविधा ऐप के होमपेज पर ‘Address/Name Correction’ का विकल्प होता है। वहां क्लिक करके आप सही आधार कार्ड अपलोड करें। विभाग 15 से 30 दिनों के अंदर आपके बिल में सुधार कर देगा। आपको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है।
आप इस तरह कि और भीं न्यूज़ निचे पढ़ सकते है






