
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को व्यावसायिक अनुभव और आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को फ्री इंटर्नशिप के साथ मासिक सहायता राशि दी जाएगी।
Thank you for reading this post. Don't forget to subscribe!
योजना की मुख्य विशेषताएं
इस योजना में 12वीं पास, KYP, ITI, डिप्लोमा, स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) पास बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं।
- इंटर्नशिप की अवधि: 3 से 12 महीने
- मासिक सहायता राशि: ₹4,000/- से ₹6,000/-
स्थान के अनुसार अतिरिक्त सहायता
अगर कोई उम्मीदवार अपने गृह जिला से बाहर इंटर्नशिप करता है, तो उसे अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
- अन्य जिला में इंटर्नशिप: ₹2,000/- प्रति माह अतिरिक्त
- बिहार राज्य से बाहर इंटर्नशिप: ₹5,000/- प्रति माह अतिरिक्त
आवेदन प्रक्रिया और जानकारी
इस योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करें।
आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी पात्र उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण निर्देश
- योजना का लाभ केवल बेरोजगार युवाओं को मिलेगा।
- इंटर्नशिप पूरी तरह से निःशुल्क होगी।
- सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना न केवल व्यावसायिक अनुभव देती है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सहयोग करती है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
और भी जानकारी आप सरकारी पोर्टल से ले सकते है ।
बिहार सरकार का आधिकारिक पोर्टल
इस तरह की और भी खबर के लिए हमसे जुड़े रहे ।






